फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कोहरे की पहली चादर, 25.6 डिग्री रहा दिन का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह के समय शहर और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। कोहरे की चादर के चलते सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हुई। सड़कों पर गुजरने वाले वाहन चालकों को भी सावधानी बरतनी पड़ी।
विज्ञापन

मौसम में आए बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखाई दिया। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ा। वहीं, तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में मौसम की स्थिति में बदलाव देखने को मिला।
सुबह के समय वातावरण में हल्की ठंडक महसूस की गई। मौसम में बदलाव के चलते लोगों को अब सर्दी की आहट महसूस होने लगी है। खासकर सुबह और देर शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


दिल्ली के लिए जाएंगे बीएस-6 बसें
मुजफ्फरनगर। एनसीआर में रविवार से नए नियम लागू होंगे। जिले से भी केवल बीएस-6 बसों को ही दिल्ली भेजा जाएगा। एआरएम मोहम्मद आरिफ ने बताया कि डिपो प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि दिल्ली केवल बीएस-6 वाली बसें ही भेजी जाएं। इसके अलावा बिना वैध पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के किसी भी वाहन को पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं दिए जाने का नियम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें