फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आज से तीन दिवसीय कृषि मेला, जुटेंगे किसान और कृषि विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि यंत्रों और खेती में हो रहे नवाचारों से रूबरू कराने के लिए जिले में एक से तीन नवंबर तक तीन दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन होगा। कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन जानसठ रोड स्थित द्वारिका सिटी के पास कृषि फार्म पर होगा।
जाट महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने शहर के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में मेले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाणिज्य व उद्योग विकास संस्थान, दिल्ली के भरत बालियान के सहयोग से इस आयोजन की तैयारी की गई है। मेले में कृषि यंत्रों, उर्वरकों, खाद और उन्नत बीजों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से किसानों को नई तकनीकों और कृषि क्षेत्र में हो रहे बदलावों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार, किसान मेले का उद्घाटन भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान संयुक्त रूप से करेंगे। आयोजन में किसानों, कृषि विशेषज्ञों, कंपनियों के प्रतिनिधियों और कृषि क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों की भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन

मेले में किसान वैज्ञानिक संवाद भी आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से किसानों को कृषि विशेषज्ञों से सीधे बातचीत करने और खेती से संबंधित समस्याओं के समाधान जानने का अवसर मिलेगा। कृषि विभाग के सहयोग से केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
मेले में पहुंचने वाले किसानों और ग्रामीणों को मनोरंजन का अवसर भी मिलेगा। जयवीर सिंह, भरत बालियान और शिवेंद्र प्रताप राठौर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें