फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज की बिल्डिंग में चल रही थी तमंचा फैक्टरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने मंसूरपुर क्षेत्र में दूधाहेड़ी मार्ग पर स्थित कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग में तमंचा फैक्टरी चला रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया। मौके से बड़ी तादाद में बने-अधबने तमंचे, मस्कट, पार्ट्स और उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार दोपहर एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि मंगलवार सुबह मंसूरपुर थाना पुलिस ने दूधाहेड़ी मार्ग स्थित एक इंटर कॉलेज की पुरानी खाली पड़ी बिल्डिंग में दबिश दी। मौके पर कुछ लोग तमंचा बनाते हुए मिले, जिन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों में गांव दूधाहेड़ी निवासी इकराम, गांव जौहरा निवासी नीरज, गांव कवाल निवासी भीकम सिंह और गांव अलमासपुर निवासी राकेश शामिल हैं। वहीं, फरार आरोपी की पहचान गिरोह के सरगना गांव शेरनगर निवासी चंद्रसेन के रूप में हुई। मौके से तीन मस्कट, सात तमंचे, 19 अधबने तमंचे, तमंचे के पार्ट्स, कारतूस और असलाह बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी चंद्रसेन की तलाश की जा रही है। इस दौरान सीओ खतौली राकेश सिंह और इंस्पेक्टर मंसूरपुर केपी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें