फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली के जंगल में चल रही तमंचा फैक्टरी पकड़ी

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : खतौली पुलिस हिरासत में पकड़ा गया अवैध शस्त्र बनाने वाला आरोपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने एक मकान में चल रही अवैध तमंचा बनाने की फैक्टरी का खुलासा किया। मौके से अवैध तमंचे तथा उन्हें बनाने का उपकरण सहित एक आरोपी को हिरासत में लिया, जबकि दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

कोतवाली में सीओ राकेश सिंह ने पत्रकारों को बताया कि रसूलपुर तिराहे के पास नंगला रूद्र जाने वाली सड़क के किनारे बने भट्टे के मजदूर वाले कमरे से अवैध शस्त्र निर्माण करने की फैक्टरी पकड़ी। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में लिया। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में बने और अधबने शस्त्रों के साथ ही कारतूस, खोखा कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस पकड़े गए आरोपी नईम निवासी ग्राम खेड़ी कुरैश को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसका एक साथी राजबीर पुत्र भंवर सिंह निवासी ग्राम रामनगर थाना खतौली फरार हो गया। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपी नईम के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज है, जबकि फरार हुए आरोपी राजबीर पर एक दर्जन मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें