खतौली क्षेत्र में भैसी से नावला कोठी जाने वाले मार्ग पर लगी आग पर काबू पाते अग्नि शमन दल के कर्मचा?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सड़क किनारे दो स्थानों पर घास में लगी आग
मुजफ्फरनगर, खतौली। दिल्ली-दून हाईवे पर दो स्थानों पर सड़क किनारे खड़ी सूखी घास में आग लग गई। इससे हाईवे पर धुआं फैल गया। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
दिल्ली-दून हाईवे पर बुुधवार दोपहर धौलापुल के निकट सड़क किनारे पेड़ों के बीच फैली सूखी घास में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के चलते आग जल्द ही आसपास क्षेत्र में भी फैल गई, जिसका धुआं सड़क पर आने से यातायात प्रभावित होने लगा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके कुछ देर बाद ही गांव भैंसी व नावला के बीच भी सड़क किनारे खड़े पेड़ों के बीच सूखी घास में आग लग गई, जो हवा के चलते तेजी से फैलने लगी। सूचना पर दमकल विभाग की टीम ने यहां भी पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसी राहगीर द्वारा जलती बीड़ी, सिगरेट या माचिस की तीली डालने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।