फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग ने छात्रों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
छोटूराम महाविद्यालय में आयोजित एनएसएस के शिविर में आग से बचाव के गुर सीखते विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग ने छात्रों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में अग्निशमन विभाग ने छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया। सफाई अभियान चलाकर श्रमदान भी किया गया।
विज्ञापन

चौधरी छोटू राम कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में सबसे पहले छात्र-छात्राओं ने घर-घर जाकर कोरोना की बीमारी तथा साक्षरता संबंधी सर्वे कार्य को पूर्ण किया। एनसीसी के कर्नल अविनाश ने कैडेट् को नेतृत्व के गुणों से रूबरू कराया तथा उनसे पूर्ण मनोयोग से किसी भी कार्य को करने के लिए ध्यान आकर्षित किया। 71 यूपी एनसीसी बटालियन के रोहित कौशिक ने उनके अच्छे कार्य के लिए तथा सामाजिक उन्नयन में उनकी सहभागिता के लिए उत्साहित किया। प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने आभार जताया। बौद्धिक सत्र के द्वितीय भाग में अग्निशमन विभाग के मुख्य अग्निशमन निरीक्षक नरेश कुमार मलिक नेतृत्व में पहुंची अग्निशमन की टीम ने आपदा प्रबंधन व उसके प्रशिक्षण की आवश्यकता उसके प्रकार पर विस्तार से चर्चा की। वज्रपात तथा उससे बचने के उपाय अग्नि के प्रकार तथा उस को रोकने के वैज्ञानिक तथा व्यावहारिक तरीकों को बताया। उन्होंने घरों में गैस सिलिंडर से लगने वाली आग को किस तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है इसके बारे में विस्तार से डेमोट्रेशन के माध्यम से समझाया। डॉ आईडी शर्मा, अभिषेक सिंह, जॉनी कुमार ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें