फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंदल पेपर मिल की मशीन में लगी आग, एक करोड़ के नुकसान की संभावना

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : बिन्दल पेपर मिल में लगी आग बुझाते कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में भोपा रोड पर बिंदल पेपर मिल में बुधवार रात पेपर बनाने वाली मशीन में आयल लीक होने से आग लग गई। दमकल विभाग टीम ने आधा घंटे में आग पर काबू पाया। पेपर मिल मालिकों ने दमकल विभाग को नुकसान के बारे में अभी लिखित सूचना नहीं दी है। एक करोड़ के नुकसान की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

भोपा-शुक्रताल मार्ग पर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में बिंदल पेपर मिल में बुधवार रात कार्य चल रहा था। रात में लगभग एक बजे मशीन में लगी तेल की पाइप लाइन लीकेज कर गई और आयल फर्श पर बिखर गया। इसी बीच किसी तरह इस तेल ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण करने लगी। इससे पेपर मिल में काम करने वाले कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। कर्मचारियों ने यह सूचना पेपर मिल प्रबंधकों को दी तब वह मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने पेपर मिल में मौजूद संयंत्रों से आग को बुझाना शुरू कर दिया। हादसे की जानकारी दमकल विभाग को भी दी तब टीम के साथ सीएफओ कुमार रमा शंकर तिवारी मौके पर पहुंचे और आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। सीएफओ ने बताया कि तेल की पाइप लाइन लीक होने पर पेपर मिल में केवल मशीन में आग लगी थी। जो मशीन के ऊपर टीन शेड तक पहुंची थी। पेपर मिल मालिकों ने अभी तक नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वैसे अनुमान है कि एक करोड़ का नुकसान हो सकता है। उधर, पेपर मिल मालिक अंकुर बिंदल ने बताया कि नुकसान के बारे में तकनीकी इंजीनियरों से जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें