फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न लगाने वाले दुकानदारों से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
बुढ़ाना में ठेली वालों से पॉजिथीन जब्त करते ईओ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मास्क न लगाने वाले दुकानदारों से वसूला जुर्माना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। अधिशासी अधिकारी ओमगिरी ने कस्बे के सभी हॉटस्पॉट जोन को सैनिटाइज करवाया। मास्क न लगाने वाले दुकानदारों से 6000 रुपये जुर्माना वसूला। अधिशासी अधिकारी ने रेहड़ी एवं ठेली वालों से पॉलिथीन जब्त की।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ओमगिरी ने कर्मचारियों के साथ सोमवार को कस्बे का निरीक्षण किया। कोरोना महामारी के क्रम को तोड़ने के लिए उन्होंने कस्बे के सभी हॉटस्पॉट जोन को सैनिटाइज करवाया। कस्बे की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया। कस्बे के बाजार में घूमकर उन्होंने मास्क न लगाने वाले दुकानदारों से 6000 रुपये जुर्माना वसूला। रेहड़ी एवं ठेली वालों से उन्होंने पॉलिथीन जब्त की। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों की थर्मल स्क्रीनिंग भी करवाई। जन जागरूकता के लिए उन्होंने दुकानों पर जागरूकता संबंधी पोस्टर भी लगवाए। खरीददारी करने आए ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचने के लिए जागरूकता संबंधी पर्चे भी बांटे। सोशल डिस्टेंस का पालन करने की चेतावनी दी। उन्होंने बाजार में बाइक द्वारा घोषणा करते हुए कहा कि मास्क न लगाने तथा दुकानों पर सैनिटाइज का प्रयोग न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सतीश कुमार, डॉ. राजीव कुमार, शिवराज सिंह, दिनेश कुमार, सचिन गोयल व सचिन कोरी आदि मौजूद रहे।

बुढ़ाना के बाजार में फेस मास्क न लगाने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाते ईओ व अन्य।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें