फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस बनना चाहती है कस्बे की टॉपर

विज्ञापन
बुढ़ाना में स्कूल में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा रिधि अग्रवाल को मिठाई खिलाते मम्मी- - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
आईएएस बनना चाहती है कस्बे की टॉपर रिधि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। सीबीएसई की परीक्षा में जनपद में कस्बे में टॉप करने वाली छात्रा रिधि अग्रवाल आईएएस बनना चाहती है। जनपद में टॉप टेन की सूची में उसने चौथा स्थान प्राप्त किया है। छात्रा ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में भी उसने अपना स्कूल टॉप किया था। छात्रा की माता प्रियंका गृहणी हैं। पिता अनुज कुमार गुप्ता जनरेटर का कारोबार करते हैं। छात्रा ने बताया कि बचपन से ही उसकी रुचि अपनी कक्षा में पहले नंबर पर आने की रही है। वह आईएएस बनने के सपने संजोए हुए हैं। आईएएस बनने का लक्ष्य निर्धारित करके ही वह पढ़ाई करती हैं। छात्रा ने बताया कि वह अपनी आगे की पढ़ाई डीयू में दिल्ली में रहकर पूरी करना चाहती है। पढ़ाई करते-करते ही वह कोचिंग भी करेंगी। कस्बे में पहले स्थान पर आने वाली छात्रा पर माता-पिता भी गर्व कर रहे हैं। छात्रा ने अपनी पढ़ाई का सारा श्रेय अपनी माता प्रियंका को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें