फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माना वसूला

विज्ञापन
जानसठ में बिना मास्क के वाहन चलाने वालों की चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माना वसूला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते बृहस्पतिवार से जनपद पुलिस ने जिलेभर में मास्क चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। पहले ही दिन पुलिस ने जनपद में मास्क नहीं लगाने पर 877 लोगों के चालान काटे। इन लोगों से 99 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया है।
पहले दिन जिले के सभी प्रमुख मार्गों, चौराहों व बाजारों में सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पहले ही दिन अभियान के दौरान जनपद में कुल 877 लोगों के चालान काटते हुए उनसे 99 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। ऐसे लोगों को मौके पर ही मास्क भी उपलब्ध कराए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि अभियान के दौरान सीओ सिटी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में शहर कोतवाली पुलिस ने 21 लोगों के चालान काटते हुए 2700 रुपये जुर्माना वसूल किया, जबकि सिविल लाइंस थाना पुलिस ने 56 लोगों के चालान काटते हुए 7500 रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

सीओ मंडी हिमांशु गौरव के नेतृत्व में नई मंडी थाना पुलिस ने 65 लोगों के चालान काटते हुए 6500 रुपये का जुर्माना वसूल किया, जबकि सिखेड़ा थाना पुलिस ने 20 लोगों के चालान काटकर 3500 रुपये जुर्माना वसूला। चरथावल पुलिस ने 30 चालान काटते हुए तीन हजार रुपये जुर्माना, पुरकाजी थाना पुलिस ने 48 चालान काटते हुए 4800 रुपये जुुर्माना, छपार पुलिस ने 42 चालान काटते हुए 4200 रुपये जुुर्माना, खतौली कोतवाली पुलिस ने दस चालान काटते हुए पांच हजार रुपये जुर्माना, मंसूरपुर थाना पुलिस ने 37 चालान काटते हुए 3600 रुपये जुर्माना वसूल किया। वहीं, जानसठ थाना पुलिस ने 51 चालान काटते हुए 5100 रुपये जुर्माना, मीरापुर थाना पुलिस ने 115 चालान काटते हुए 11,500 रुपये जुर्माना, रामराज पुलिस ने दस चालान काटते हुए एक हजार रुपये जुर्माना, भोपा पुलिस ने 110 चालान काटते हुए 12,200 रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

ककरौली पुलिस ने दस चालान काटकर एक हजार रुपये जुर्माना, बुढ़ाना पुलिस ने 62 चालान काटकर 6200 रुपये जुर्माना, शाहपुर पुलिस ने 64 चालान काटकर 6400 रुपये जुर्माना, रतनपुरी थाना पुलिस ने 37 चालान काटकर पांच हजार रुपये जुर्माना, फुगाना व भौराकलां थाना पुलिस ने 24-24 चालान काटकर 4800 रुपये जुर्माना और तितावी थाना पुलिस ने 36 चालान काटकर 4500 रुपये जुर्माना वसूल किया। इनके अलावा यातायात पुलिस ने भी पांच चालान काटते हुए पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें