मुजफ्फरनगर जनपद में चरथावल क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में बुधवार देर शाम रविदास जयंती के खत्म होने के बाद दो पक्षों में कहासुनी और टकराव हो गया। जिसमें दोनों पक्ष के दर्जनों लोग आमने-सामने आ गए। वहीं कहासुनी और गाली-गलौज के बाद मामला मारपीट में बदल गया। दोनों पक्ष के लोगों में जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।