फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: सिसौली में होगी भाकियू की पंचायत, राकेश टिकैत होंगे शामिल, कई मंडल के पदाधिकारियों को भी बुलाया

Wed, 16 Feb 2022 08:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के सिसौली में कल भाकियू की पंचायत होगी। पंचायत में राकेश टिकैत समेत कई भाकियू कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह पंचायत काफी अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की मासिक पंचायत गुरुवार को सिसौली के किसान भवन पर होगी। सहारनपुर, मेरठ और मुरादाबाद मंडल के पदाधिकारियों को पंचायत में बुलाया गया है। किसानों के अलावा संगठन पर भी चर्चा की जाएगी। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत पंचायत में शामिल होंगे।

विज्ञापन

 
भाकियू नेता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि गुरुवार को सिसौली पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत शामिल होंगे। किसानों के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कृषि कानून वापसी, आवारा पशुओं की समस्या, सड़कों के लिए अधिग्रहण की जा रही जमीन की धनराशि किसानों को नहीं मिलने का मामला पंचायत में उठाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: महंगाई की बड़ी मार: दो साल में कैंची बनाने वाली 75 इकाई बंद, उद्योग से जुड़े हैं 70 हजार परिवार, पढ़िए खास रिपोर्ट
विज्ञापन


संगठन को मजबूत बनाने के लिए मुरादाबाद, सहारनपुर और मंडल मंडल के पदाधिकारियों की बैठक भी बुलाई गई है। पंचायत के लिए कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हैं। आसपास के जिलों के किसान भी यहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिलचस्प: लाखों खर्च करने वाले प्रत्याशियों का लेखा-जोखा, इस पार्टी के प्रत्याशी ने कम खर्च में लड़ा चुनाव, जानें सभी का पूरा हिसाब

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें