फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम में कसरत कर रहे युवकों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिम में संघर्ष, तीन घायल
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव दतियाना में जिम में कसरत कर रहे युवकों के बीच हुई कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक मेरठ रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दतियाना निवासी सलमान व उस्मान गांव में ही स्थित जिम में कसरत कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई। जिम में मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें समझाबुझाकर शांत किया, लेकिन घर पहुंचने पर दोनों के परिजन इसी विवाद को लेकर आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने तीनों घायलों सलमान, जिया मेहंदी व हैदर मेहंदी को जिला अस्पताल भेज दिया। वहां से सलमान को डॉक्टरों ने नाजुक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में एक पक्ष से आगा मुनासिर ने कय्यूम, तमरेज व बाबू सहित सात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है, वहीं दूसरे पक्ष से बाबू ने भी कई लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह का कहना है कि झगड़ा दोनों ओर से हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें