फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी का पर्व मनाया, दी बधाई

विज्ञापन
नई मंडी में लोहडी पर्व मनाते व्यापारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
लोहड़ी का पर्व मनाया, दी बधाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में लोहड़ी का पर्व परंपरागत ढंग से उत्साह पूर्वक मनाया गया। पंजाबी समाज के लोगों ने लोहड़ी पर एक दूसरे को बधाई दी। देर रात लोहड़ी जला कर जमकर भंगड़ा किया तथा महिलाओं ने गिद्दा गया। गीत के माध्यम से दुल्ला भट्टी को याद किया गया। उधर, नई मंडी में व्यापारियों ने लोहड़ी में कोरोना की आहुति दी। देश में वैक्सीन के आने पर बधाई भी दी।
पंजाबी और सिख समाज ने लोहड़ी का पर्व उल्लास और उमंग के साथ मनाया। शहर में नुमायश कैंप, गांधी कालोनी में पर्व को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। मूंगफली, रेवड़ी, गजक के अलावा पॉपकोर्न की जमकर खरीदारी हुई। प्रसाद में रुप में इनका वितरण किया गया। देर रात अनेक स्थानों पर लोगों ने लोहड़ी जला कर पर्व मनाया। गांधी कालोनी में लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास सामूहिक लोहड़ी पर्व मनाया। लोहड़ी जला कर एक दूसरे को बधाई दी तथा भंगड़ा किया। इस दौरान सुदर्शन बेदी, प्रेमी छाबड़ा, राकेश धीमान, विवेक चुघ, देशराज, सुरेंद्र, प्रवीण, शंभू छाबड़ा, माधोराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांधी कालोनी की गली नंबर नौ में सांझा चूल्हे का आयोजन हुआ। लोहड़ी जलाई गई। महिलाओं ने गिद्दा किया। वेदप्रकाश, संजय, ब्रजमोहन, नीरू, शिखा, शिल्पी, अन्नू आदि मौजूद रहे। उधर, नई मंडी में चौड़ी गली में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से लोहड़ी पर्व मनाया गया। लोहड़ी जला कर कोरोना की आहुति दी गई। वैक्सीन आने पर हर्ष जताया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने सभी को बधाई दी। महेश चौहान, इंद्रसेन बिंदल, मदन बंसल, प्रमोद त्यागी, अमित राय जैन, नरेश बंसल, नीरज बंसल, राजेंद्र सिंघल, मदनलाल अरोरा, डॉ पुनीत, गुरजीत सिंह चावला, भूपेंद्र सिंह चावला आदि मौजूद रहे। नुमाइश कैंप और मल्हूपुरा में भी लोहड़ी पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

खतौली की पंजाबी कालोनी, श्यामपुरी, होली चौक, पैंठ रोड बाजार और पुरकाजी की गुरुद्वारा वाली गली में भी लोहड़ी पर्व उल्लास के साथ मनाया।

लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रागंण में लोहडी पर्व मनाते लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

गांधी कालोनी में लोहडी पर्व पर नृत्य करती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

एमजी पब्लिक स्कूल में लोहडी पर्व मनाते शिक्षक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

दून वैली स्कूल में लोहडी पर्व मनाते शिक्षक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें