फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरना समिति के खाद गोदाम में आराम कर रहे पशु

विज्ञापन
ककरौली के गांव खुजेड़ा में खाद गोदाम में बंधे मवेशी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मोरना समिति के खाद गोदाम में आराम कर रहे पशु
विज्ञापन

ककरौली। टिकौला शुगर मिल की मोरना गन्ना समिति का खाद गोदाम पशुओं के लिए आराम गृह बन चुका है। इस खाद गोदाम के बंद होने से क्षेत्र के किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिसको लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन

गांव खुजेड़ा में टिकोला शुगर मिल की मोरना समिति का खाद गोदाम बंद होने से उसकी चारदीवारी को खुर्द बुर्द कर दिया गया है। चारदीवारी के क्षतिग्रस्त होने से आसपास के रहने वाले ग्रामीणों ने इस पर अतिक्रमण कर अपने पशुओं के लिए आराम गृह बना लिया है। वहीं, दूसरी ओर क्षेत्र के गांव के किसानों को अपनी फसल में खाद डालने के लिए 20 से 25 किलोमीटर दूर जाकर गांव चौरावाला के खाद गोदाम से खाद लाना पड़ता है। किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ब्लाक प्रमुख जानसठ योगेश गुर्जर ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से लिखित में की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय किसानों को वास्तव में अत्यधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसान महकार का कहना है कि जब तक हमें यह मालूम होता है कि खाद आ गया है। खाद लेने पहुंचते हैं तो पता चलता है कि खाद खत्म हो गया है। खुजेड़ा खाद गोदाम के तहत पड़ने वाले गांव जड़वड़, कटिया, टंढ़ेडा, खाईखेड़ा, जटवाड़ा, तालड़ा ढांसरी, आदि गांव के किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से क्षेत्र के किसानों को पिछले चार वर्षों से इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। किसान गौतम का कहना है कि इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इस बात को लेकर क्षेत्र के किसानों में रोष व्याप्त है। किसान अजीत सिंह, जहीर, ओमकार, बृजपाल, अली अहमद, शाहिद, अफजाल अहमद, अब्बास, लियाकत, नरेंद्र सिंह, सतीश, सरदार सिंह, राजवीर सिंह आदि किसानों ने प्रदर्शन किया। गन्ना समिति मोरना के सचिव दिवाकर का कहना है कि सुपरवाइजर को भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी। स्टाफ की कमी के होने के कारण खुजेड़ा खाद गोदाम पर खाद नहीं उतारा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें