फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले से भयभीत परिवार गांव छोड़कर गया

विज्ञापन
विज्ञापन
हमले से भयभीत परिवार गांव छोड़कर गया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। छेड़छाड़ का विरोध किए जाने पर पांच दिन पूर्व हुए हमले से भयभीत एक परिवार ने गांव छोड़कर कर अज्ञात स्थान पर रहने चला गया है। पीड़ित परिवार ने जान का खतरा जताते हुए घर लौटने से इंकार किया है। वहीं, पुलिस ने मुख्य आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ने 13 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव का ही आरोपी चंद्रबीर उसके परिवार की बहू-बेटियों पर बदनीयती से आए दिन उनके साथ छेड़छाड़ करता था। दस सितंबर को भी आरोपी ने परिवार की बेटी से छेड़छाड़ की, जिसका विरोध करने पर 12 सितंबर की देर रात आरोपी साथियों के साथ पीड़ित के घर में घुस गया और पूरे परिवार के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी हत्या की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। घटना की तहरीर पर पुलिस ने अगले दिन चंद्रबीर समेत छह नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, लेकिन तीन दिन बाद तक भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से भयभीत पीड़ित अपने परिवार के साथ गांव से पलायन कर अज्ञात स्थान पर रहने चला गया है। छेड़छाड़ व हमले की घटना से पीड़ित परिवार इतना खौफजदा है कि उन्होंने गांव में दोबारा लौटने पर जान का खतरा जताते हुए घर जाने से इंकार कर दिया है। वहीं, पुलिस ने बृहस्पतिवार को घटना के मुख्य आरोपी चंद्रबीर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। नई मंडी कोतवाली एसएसआई संजय कुमार का कहना है कि संजय की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़ित पक्ष ही गांव से गया है, जबकि अन्य लोग गांव में ही रह रहे हैं। पलायन जैसी कोई बात नहीं है। अन्य आरोपियों की तलाश में भी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें