शहर के तुलसी पार्क में पीएम मोदी का जन्म दिन मनाते मुस्लिम समाज के लोग और महिलाएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोदी के लिए मुस्लिम महिलाओं ने मांगी दुआ
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु के लिए दुआ मांगी। शिव चौक के तुलसी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं ने गरीबों तक गैस सिलिंडर पहुंचाने के लिए मोदी का धन्यवाद दिया। रूबी गजनी ने कहा कि तीन तलाक कानून पास कर महिलाओं को ताकत दी गई। शाहीन सैफी, रईफा अंसारी, नाजरीन बेगम, सैला खान, सबिया तरन्नूम, हिना सिद्दकी, आबिद, गुफरान अंसारी, राशिद अंसारी आदि मौजूद रहे।