फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल के गेस्ट हाउस में रह रहे कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों में खौफ
विज्ञापन

बुढ़ाना। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी चीनी मिल के गेस्ट हाउस में रह रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव गेस्ट हाउस में रहने से मिल के अधिकारियों व कर्मचारियों में कोरोना महामारी का खौफ बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

चीनी मिल के गेस्ट हाउस में रह रहे एक अधिकारी व उसका फालोवर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मिल के उपाध्यक्ष राज सिंह चौधरी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद भी अधिकारी व उनका कर्मचारी चीनी मिल के गेस्ट हाउस में जमे हुए हैं। कोरोना संक्रमितों के गेस्ट हाउस में रहने से अधिकारियों व कर्मचारियों में कोरोना महामारी का खतरा बढ़ गया है। गेस्ट हाउस तथा मेस में जाने से अधिकारी व कर्मचारी कतराने लगे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह महामारी अगर मिल के कर्मचारियों में फैल गई तो चीनी मिल का पेराई सत्र प्रभावित हो सकता है। चीनी मिल के अधिकारियों ने विभाग के उच्चाधिकारियों से कोरोना संक्रमित अधिकारी व कर्मचारी को सुविधाओं वाले हायर सेंटर पर भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें