फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसा-बुग्गी समेत पिता-पुत्र हिंडन नदी में डूबें

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। दूधली हिंडन नदी में डूबने से भैंसा ने दम तोड़ दिया। जबकि ग्रामीणों ने पिता-पुत्र को बचा लिया।
विज्ञापन

सोमवार को दूधली निवासी पाल्लू कश्यप अपने पुत्र कुलदीप के साथ भैंसा बुग्गी लेकर चारा लेने गया था। रास्ते में हिंडन नदी पार करते वक्त गहराई में भैंसा के पैर डगमगाए और वह डूब गया। इसी दौरान पिता-पुत्र भी डूब गए। शोर मचाने पर आसपास काम करने वाले लोगों ने दोनों को बेसुध हालत में बाहर निकाला। जबकि भैंसा ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है मौके पर अवैध खनन के चलते नदी में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिस कारण से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

अकबरगढ़-बिरालसी मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने सेे ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द किया। अकबरगढ़ निवासी सीताराम (55) किसी कार्य से साइकिल से बिरालसी जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर गया। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। आरोपी वाहन चालक का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें