फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पिता ने किया दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म, मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। अपनी दो नाबालिग मुस्लिम बेटियों के साथ गलत काम करने वाला पिता सोनू पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। पुलिस ने उसका चालान कर दिया। छपार क्षेत्र निवासी एक मुस्लिम महिला ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके हिंदू पति ने दो नाबालिग बेटियों के साथ गलत काम किया है। पुलिस ने उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर दबिश दी लेकिन वह भाग गया।
विज्ञापन

रात में पुलिस बढ़ेडी दतियाना मार्ग पर रजबहे के निकट चेकिंग कर रही थी, उसी वक्त एक युवक आता दिखाई दिया और रास्ते में खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो उसने पुलिस पर तमंचे से फायर किया।
पुलिस ने भी उस पर फायर किया तब गोली उसके पैर में लगी। पुलिस ने घायल अवस्था में उसे पकड़ लिया। तलाशी में उससे एक तमंचा, एक खोखा व एक कारतूस बरामद किया। उसने पूछताछ में अपना नाम सोनू निवासी बेहड़ा सादात थाना ककरोली बताया। वह वर्तमान में छपार क्षेत्र में दूसरे समुदाय की महिला के साथ शादी कर रह रहा था। उसने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ पहले भी गलत काम कर चुका है ओर भोपा थाने से जेल जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के पहले पति से एक बेटा व बेटी है। आरोपी ने आठ साल पहले महिला से शादी की थी।
भोपा पुलिस ने आरोपी को नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा था। उसके बाद वह दो माह पहले जेल से जमानत पर आया है। महिला पिछले सात माह से छपार क्षेत्र में किराए पर रहती है। यह जानकारी कर आरोपी उसके घर आया। घटना के दौरान महिला घर पर नही थी। उसने दोनों बेटियों के साथ गलत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें