मुजफ्फरनगर। मुस्लिम संगठनों से जुडे़ लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर फतेह का फतवा शो बंद करने की मांग की। राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को एक ज्ञापन भी दिया गया।
तारेक फतेह के शो फतेह का फतवा को बंद करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा गया। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर दिए ज्ञापन में मुस्लिम संगठन से जुडे़ लोगों ने कहा कि तारेक फतेह मुस्लिम धर्म को बदनाम कर रहा है। उसका शो फतेह का फतवा बंद होना चाहिए।
प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में शाहिद हुसैनी, मौलाना अमजद कासमी, कारी कलीम कासमी, आबाद अहमद, मौहम्मद मासूम, दिलशाद, कारी शाहनवाज, नफीस अहमद, अब्दुल मलिक, हकीम उम्मेद अली, शाहनवाज आफताब, खुर्शीद अहमद, इफ्तेखार अहमद, अहसान, सलाहुद्दीन, गुफरान, अकरम नदवी, अलाउदीन, वकील अहमद, वसीम, तुफैल अहमद, तौहीद आलम आदि मौजूद रहे।