भाजपाइयों ने शिवचौक पर सामूहिक उपवास रखा। उपवास में सांसद, विधायक, चेयरमैन और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कांग्रेस और उसके सहयोगी विपक्षियों पर संसद नहीं चलने देने का आरोप लगाया। कहा कि विपक्ष किसी भी मुद्दे पर संसद में बहस को तैयार नहीं है।
भाजपा कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे शिव चौक पर पहुंचे और लोकतंत्र बचाओ आंदोलन के तहत गोल मार्केट में धरना देते हुए उपवास शुरू कर दिया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि विपक्ष की भूमिका में संसद में शामिल राजनीतिज्ञ दल अपनी सरकारों के भ्रष्टाचार और खामियों को छिपाने के लिए देश के विकास में भी बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।
विपक्षी दलों के इस कृत्य के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने सांसदों को जनता के बीच भेजकर उपवास पर बैठाया है। आज देश विकास और उन्नति के शिखर की ओर बढ़ रहा है, ये पीएम मोदी की कार्यकुशलता का ही परिणाम है, लेकिन विपक्ष देश की इस विकास यात्रा को बाधित करते हुए संसद में गतिरोध उत्पन्न कर देश का करोड़ों रुपया बर्बाद कराने पर तुला है।
सरकार स्वस्थ चर्चा और बहस कराना चाहती है, लेकिन विपक्षी दलों को कुछ भी रास नहीं आ रहा है। संसद में देश के विकास के लिए जो परियोजनाएं पारित होनी हैं, उनको रोका जा रहा है। इसका जवाब जनता आने वाले समय में इन दलों के नेताओं को देने का काम करेगी। शाम चार बजे तक भाजपाइयों का यह उपवास चला। धरने की अध्यक्षता सांसद संजीव बालियान और संचालन जिला महामंत्री हरीश अहलावत ने किया।
शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, खतौली विधायक विक्रम सैनी, पुरकाजी विधायक प्रमोद उंटवाल, चरथावल विधायक विजय कश्यप, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, डॉ सुरेश संगल, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, शाहपुर चेयरमैन प्रमेश सैनी, जानसठ चेयरमैन परमेंद्र भड़ाना, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन बेदी, सुधीर बालियान, यशपाल पंवार, शरद शर्मा, सत्यपाल सिंह पाल, संजय अग्रवाल, रमेश खुराना,
हरपाल सिंह डीन, जयदेव बालियान, संजय अग्रवाल, अतुल सैनी, संजय गर्ग, श्रीमोहन तायल, कमलकांत, प्रेमी छाबड़ा, बिजेंद्र पाल, मनोज वर्मा, राजीव गर्ग, सुनील तायल, मदन छाबडा, सरिता गौड़, गीता जैन, एकता गुप्ता, बबीता गुप्ता, साधना सिंघल, कविता सैनी, सुषमा पुंडीर, दिनेश बंसल, प्रमोद मित्तल, रोहित खुराना, रोहताश पाल, हरेंद्र पाल, सुनील शर्मा, सुनील दर्शन, देशबंधु तोमर, नरेशचंद गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपाई शामिल रहे।
उपवास में मनोरंजन
मुजफ्फरनगर। शिवचौक पर उपवास के दौरान मनोरंजन भी जमकर हुआ। ब्याह शादियों में अपनी कला के माध्यम से बरातियों और मेहमानों को हंसाकर लोटपोट कर देने वाले हास्य कलाकार और भाजपा कार्यकर्ता मांगेराम ने अपने चिरपरिचित अंदाज में विपक्ष और पाकिस्तान पर जमकर कटाक्ष किए। उनकी हास्य शैली और अंदाज के चलते उपवास पर बैठे भाजपा नेता भी हंसते-हंसते लोटपोट नजर आए।