खतौली में पत्रकारों से वार्ता करते भाकियू के मंडल महासचिव राजू अहलावत।
- फोटो : KHATAULI
भाकियू ने प्रदर्शन की चेतावनी दी
खतौली। भाकियू नेता के खिलाफ विद्युत निगम के जेई द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सही जांच रिपोर्ट 14 सितंबर तक सामने नहीं आने पर भाकियू मंडल महासचिव ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
भाकियू मंडल महासचिव राजू अहलावत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि विद्युत निगम के जेई लाखन सिंह का साथ विभाग दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेई ने दर्जनों किसानों से अवैध वसूली कर रखी है, जिसे वापस करने के लिए कपिल सोम ने कहा था। पीड़ित किसानों के रुपये न देकर उल्टे कपिल सोम पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन से पहले ही कहा गया था कि इस मामले में ईमानदारी से जांच पड़ताल करें, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। यदि जांच में कपिल सोम दोषी पाया गया, तो उसे संगठन पुलिस को स्वयं सौंप देगा और यदि जेई दोषी पाया जाता है तो उसे विद्युत विभाग पुलिस को सौंपे।