फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली को लेकर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो समाचार)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। गांव सठेड़ी में शुगर मिल खतौली के गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। साथ ही तौल बंद करा दी। शुगर मिल के जोनल इंचार्ज पलवेंद्र राठी ने मौके पर पहुंचकर किसानों को शांत कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव सठेड़ी निवासी किसान राकेश कुमार ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लेकर तौल केंद्र पर पहुंचे। किसान ने बताया कि वह अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली को धर्मकांटे पर तुलवाकर गन्ना तौल केंद्र पर ले गया था। वहां पहुंचने पर तौल लिपिक विनोद कुमार ने जब ट्रॉली को तौला तो धर्मकांटे और गन्ना तौल केंद्र की तौल में 85 किलो का अंतर आया। इस पर किसान ने वहां मौजूद मिल के कामदार जगपाल से इसका विरोध जताया। आरोप है कामदार ने कोई संतोषजनक उत्तर न देते हुए किसानों के घटतौली के आरोप को बेबुनियाद बताया। इस पर वहां मौजूद किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और तौल बंद करा दी। सूचना पर शुगर मिल के जोनल इंचार्ज पलवेंद्र राठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को बामुश्किल समझा-बुझाकर शांत किया। उन्होंने तौल कांटे पर बाट रखकर जांच करने की बात कही। इसके अतिरिक्त उन्होंने किसान की खाली ट्रॉली को धर्मकांटे पर तुलवाने की भी बात कही, लेकिन किसान इसके लिए सहमत नहीं हुए। जोनल इंचार्ज पलवेंद्र राठी द्वारा समझाए जाने पर किसानों ने तौल पुनः चालू करायी गई। हंगामे के कारण करीब ढाई घन्टे तक तौल बंद रही। हंगामा करने वालों में राकेश, प्रवीण, सुनील, मुकद्दम, संजय, बिट्टू, पवन, रामकरण, डब्बू, सनम, गौरव आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें