फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अधिवक्ताओं ने मतदान में दिखाया उत्साह, आज मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। कुल 360 में से 331 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। बृहस्पतिवार को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को सिविल बार हॉल में सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। मतदान के लिए पात्र 360 अधिवक्ताओं की मतदाता सूची जारी की गई थी। सुबह से ही यहां अधिवक्ता कतार में लगे रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियां जैदी, चुनाव अधिकारी बिजेंद्र प्रताप और चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी ने बताया कि नियमानुसार शाम चार बजे तक मतदान कराया गया। सौहार्दपूर्ण माहौल में कुल 331 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से मतपत्रों की गिनती होगी। इसके बाद नतीजों की घोषणा की जाएगी।
-
इनसेट
अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला
सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला के आसार नजर आ रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए बिजेंद्र मलिक, मनोज शर्मा और प्रवीण शर्मा के बीच मुकाबला है। महासचिव के लिए सतेंद्र कुमार और सुनील मित्तल ने चुनाव लड़ा।
विज्ञापन


इनसेट
18 पदों के लिए हुआ मतदान
सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 18 पदों के लिए प्रत्याशी मैदान में उतरे। उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुशवाहा और मदन मोहन त्यागी के बीच मुकाबला है। कोषाध्यक्ष, सहसचिव प्रशासन और सहसचिव पुस्तकालय समेत अन्य पदों के लिए चुनाव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें