फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइक्रो एटीएम से बिजली के बिल जमा करें किसान : पुंडीर

विज्ञापन
ककरौली में किसान सेवा सहकारी समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में बोलते मुख्य अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
माइक्रो एटीएम से बिजली के बिल जमा करें किसान : पुंडीर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड ककरौली में वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक हुई। जिसमें आख्या प्रस्तुत करते हुए कहा कि सचिव धीर सिंह पुंडीर ने कहा कि किसान माइक्रो एटीएम के माध्यम से 20 हजार रुपये निकाल व 50 हजार जमा कर सकते है। इसके अलावा बिजली का बिल भी जमा कर सकते है।
गांव में पेट्रोल पंप का प्रस्ताव भी पास हो चुका है, लाइसेंस मिलते ही पेट्रोल पंप की स्थापना हो जाएगी। जिन किसानों ने वर्ष 1997 से पहले समिति से ऋण लिया है, वह केवल मूलधन जमा कर ब्याज से मुक्ति पाकर कर्ज से छुटकारा पा सकते है। समिति ने वित्तीय वर्ष में किसानों को सात करोड़ 40 लाख 87 हजार रुपये का ऋण वितरित किया है। जिससे 19 लाख 64 हजार रुपये का लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर चौधरी प्रकाशवीर ने कहा कि ककरौली में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने का प्रस्ताव पास हो चुका है। शीघ्र ही गांव में बैंक की शाखा खोल दी जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चौधरी ओमपाल सिंह ने कहा कि किसानों पर समिति का छह करोड़ 19 लाख 98 हजार रुपये बकाया है। किसान अपने ऋण की अदायगी कर दोबारा ऋण प्राप्त कर सकते है। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित मोर्चा रविंद्र बेनिवाल, सभापति सुरेशना देवी, उप सभापति गोकल चंद, चौधरी रणवीर सिंह, संचालक सतपाल, जयविंद्र, बीना, मांगेराम, सतपाल, सौरभ, शांति देवी, पूर्व प्रधान बाबूराम, प्रहलाद सिंह, बबलू बंजारा, मौहम्मद सालिम, गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें