फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार बढ़ाने के लिए किसान करें मुर्गी पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार बढ़ाने के लिए किसान करें मुर्गी पालन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार बढ़ाने के लिए मुर्गी पालन करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में जिले के ब्लॉकों के 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को तीन दिवसीय कैंप की अध्यक्षता कर रहें केंद्र के अध्यक्ष डॉ. पीके सिंह ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन और किसानों की आय बढ़ाने के लिए मुर्गी पालन एक सक्षम माध्यम है। लघु एवं सीमांत कृषकों को पॉल्ट्री फार्मिंग के माध्यम से सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए मुर्गी पालन सशक्त माध्यम है। नोडल अधिकारी डॉ. यूपी शाही ने बताया कि सामाजिक ताने बाने को समग्र रखते हुए मुर्गी पालन को पशुओं पर आधारित अन्य व्यवसाय की तुलना में बेहतर बताया। सह अध्यापक डॉ देश दीपक ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बदलती जीवन शैली में कुक्कुट उत्पादों की खपत पर प्रकाश डाला। पशु एवं मुर्गी पालन विशेषज्ञ प्रोफेसर डीके सिंह द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने मुर्गी पालन के विभिन्न आयाम आवास व्यवस्था, मुर्गियो की नस्ल, पोषण व्यवस्था, जैव सुरक्षा टीकाकरण, मूल्यवर्धित उत्पात विपरण, समेकित मुर्गी पालन, हैचरी, वित्तीय सहायता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य डा. पीके सिंह, सोनिया, अमरीश कुमार, अभिषेक, सागर, विशाल, सनी कटारिया, जगपाल, जोगेंद्र सिंह, भतेरी आदि मौजूद रहे। प्राचार्य डा. पीके सिंह आगंतुकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें