फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहे किसान : टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि देश का किसान आने वाले समय में बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहे। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार चुनाव के दौरान किसान हित में किए गए वायदों को भूल गई है। किसान और मजदूरों का देश में बुरा हाल है।
विज्ञापन

मंगलवार को जारी किए गए बयान में टिकैत ने कहा कि किसानों को समय पर गन्ना भुगतान नहीं हुआ, ब्याज भी नहीं मिला। ट्यूबवेलों पर बिजली मीटर लगाने के विरोध में 27 जून को मेरठ में एमडी कार्यालय पर पंचायत होगी। किसान आंदोलन खत्म होने के दौरान सरकार ने वायदा किया था कि एमएसपी के लिए सरकार कमेटी गठित करेगी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया गया। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। हरिद्वार में 16 से 18 जून तक शिविर चलेगा। भाकियू नेता युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में संगठन का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जेनेवा में किसानों की आवाज उठा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें