फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: उत्तराखंड सीएम का घेराव करने रवाना हुए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का घेराव करने जा रहे किसान सेना के कार्यकर्ता छपार में हाईवे पर इकट्ठा हुए और राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीत पंवार के साथ कारों के काफिले के साथ देहरादून के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

शनिवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद मुरसलीन के नेतृत्व में कार्यकर्ता हाईवे पर जय भारत इंटर कॉलेज के सामने एकत्र हुए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उनकी मांगों में एसएमपी गारंटी कानून, किसान आयोग का गठन, 14 दिन में गन्ने का भुगतान ब्याज सहित होना चाहिए आदि शामिल है। मांगों को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का घेराव कर किसानों की विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन दिया जाएगा। मोहम्मद शमी, जितेंद्र यादव, महिपाल सिंह, शमीम खान, नेत्रपाल, आरिफ अली, सैय्यद त्यागी, राकेश नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें