फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल में किसानों का हंगामा, लखनऊ के अधिकारी को घेरा

Tue, 01 May 2018 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चीनी मिल में अधिकारी को ज्ञापन देते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दि गंगा किसान चीनी मिल मोरना में चीनी मिल संघ लखनऊ से सर्वे करने आए मुख्य गन्ना विकास सलाहकार डॉ. आरसी पाठक का किसानों ने घेराव कर हंगामा खड़ा कर दिया। किसानों ने डीसीओ पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। अधिकारी ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया। 
विज्ञापन


मोरना मिल में गांव मज्जलिपुर तौफीर, शुक्रताल, बिहारगढ़ आदि के गन्ना सट्टा सप्लायरों के दो-दो जगहों पर गन्ना सप्लाई को लेकर किसानों की नाराजगी को देखते हुए मिल प्रशासन ने इनके बांड डीसीओ के आदेश पर बंद कर दिए थे। हालांकि फिर से डीसीओ के आदेश आने पर मिल अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया था, जिसको लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त था।

सोमवार को उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ लखनऊ से मुख्य गन्ना विकास सलाहकार डा. आरसी पाठक मिल में सर्वे करने पहुंचे। इसकी जानकारी मिलने पर डायरेक्टर देवेंद्र सिंह व गन्ना विकास परिषद अजय चौधरी के नेतृत्व में डायरेक्टर संजीव अरुण, बिन्नू राठी, सोरण, रजत राठी, जिला प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर राठी, टीटू, मुमताज अली चेयरमैन, मनोज, रामनिवास, भूपेंद्र, बिंदर, राजू, विजय आदि किसान मिल में पहुंचे।
विज्ञापन


इन किसानों ने लखनऊ से आए अधिकारी का घेराव करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। डीसीओ ओमप्रकाश यादव पर किसानों के साथ छल करने तथा गन्ना माफिया के दबाव में कार्य करने का आरोप लगाते हुए किसी भी सूरत में डबल गन्ना सट्टा धारकों के बांड चालू नहीं होने देने की चेतावनी दी।

अधिकारी ने किसानों की मंागों का समर्थन करते हुए शुक्रताल, बिहारगढ़, मज्जलिसपुर तौफीर आदि को खाईखेड़ी मिल से जोड़ने और बंद बांड नहीं चलाए जाने के आदेश देकर आक्रोशित किसानों को शांत किया। उन्होंने फर्जी तरीके से डबल बांड पर गन्ना सप्लाई करने वालों की फाइल तैयार करके लखनऊ कार्यालय में भेजे जाने के आदेश दिए। इसकी जांच कराकर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान ईडीपी मनोज वर्मा, सीओ अखिलेश सिंह आदि मौके पर मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें