जिमनास्टिक में अनंया, सावर्णी को मिला गोल्ड
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर कालेज में ऑल इंडिया इंविटेशनल जिमनास्टिक चैंपियनशिप में अंडर 10 बालिका वर्ग में अनंया सिंह और अंडर 12 बालिका वर्ग में सवर्णी शर्मा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।
डीएवी इंटर कालेज में ऑल इंडिया इंविटेशनल जिमनास्टिक चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। चीफ गेस्ट अभिनव सुशील तथा संयोजक शिवकुमार यादव प्रधानाचार्य, राजीव तोमर आदि का योगदान रहा। कार्यक्रम में सेंट जार्जस कालेज मसूरी, विरला विद्या मंदिर नैनीताल, चिनार पब्लिक स्कूल अलवर, गायत्री पब्लिक स्कूल आगरा, रॉयल एकेडमी, स्टेपिंग स्टोन स्कूल, एसएस डीएवी स्कूल, एफसीएसडी पब्लिक स्कूल ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ देवराज पंवार, प्रमोद शर्मा, धीरज त्यागी, विजय वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। चैंपियनशिप में अंडर 10 बालिका में कृष्णा, आरिज राणा प्रथम स्थान पर रहे। अंडर 12 बॉयज कार्तिक रूहेला व हर्ष प्रथम रहे।