फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: ट्रैक्टर खड़े कर किसानों ने भरी हुंकार, टिकैत बोले- हक नहीं मिला तो किसान आंदोलन के लिए तैयार

Mon, 26 Feb 2024 05:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

PHOTOS: ट्रैक्टर खड़े कर किसानों ने भरी हुंकार, टिकैत बोले- हक नहीं मिला तो किसान आंदोलन के लिए तैयार
विज्ञापन
1 of 5
राकेश टिकैत - फोटो : Amar Ujala
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू के बैनर तले किसानों ने दिल्ली-दून हाईवे पर भूराहेड़ी से भंगेला तक ट्रैक्टर खड़े कर दिए। एमएसपी पर गारंटी कानून की मांग रखी गई। इस दौरान कई जगह जाम लग गया। वाहन रेंगते हुए निकले।

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि हक नहीं मिला तो किसान आंदोलन के लिए तैयार है। पूरे देश का किसान एक है।
विज्ञापन

2 of 5
किसानों का ट्रैक्टर मार्च - फोटो : Amar Ujala
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे से किसानों ने तय किए गए स्थानों पर ट्रैक्टर खड़े करने शुरू कर दिए थे। दिल्ली की तरफ मुंह कर ट्रैक्टर खड़े कर किसानों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

3 of 5
हुक्का गुड़गुड़ाते किसान - फोटो : Amar Ujala
हाईवे की एक साइड में ट्रैक्टर खड़े किए गए थे, जबकि दूसरी साइड से वाहन चलते रहे। दोपहर के समय भूराहेड़ी, छपार, रामपुर तिराहा, बेगराजपुर और मंसूरपुर में जाम की स्थिति बन गई। मंसूरपुर से नरा जड़ौदा तक वाहन रेंगते हुए चलते नजर आए। हाईवे के कटों से यात्री वाहन निकालने के चक्कर में जाम समस्या बन गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई।

4 of 5
भाकियू का ट्रैक्टर मार्च - फोटो : Amar Ujala
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत रामपुर तिराहा से होते हुए पहले भूराहेड़ी पहुंचे। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ छपार, रामपुर तिराहा, बेगराजपुर समेत अन्य स्थानों पर पहुंच कर किसानों का हौंसला बढ़ाया।

यह भी पढ़ें: BKU Tractor March: किसानों ने कब्जाया हाईवे, बाईं लेन पर बनाई ट्रैक्टर चेन, रामपुर तिराहा पहुंचे राकेश टिकैत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रैक्टर श्रृंखला, भाकियू की ट्रैक्टर परेड - फोटो : Amar Ujala
भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि शाम तीन बजे के बाद किसानों के हाईवे से वापस लौटने का सिलसिला शुरू हो गया था। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने पुलिसकर्मियों के साथ वाहनों को निकलवाने की व्यवस्था की।

यह भी पढ़ें: Tractor Parade: तस्वीरों में BKU का चक्का जाम, किसानों के कब्जे में वेस्ट यूपी के हाईवे, जाम से जूझे लोग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें