फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गेहूं की खरीद को लेकर किसानों में आक्रोश, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लगाया जाम, मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट

Wed, 23 Jun 2021 03:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

गेहूं की खरीद नहीं होने पर किसानों ने धरना दिया। इस दौरान किसानों ने ट्रॉलियां खड़ी करके जाम लगा दिया। किसान अपनी मांग अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में किसानों को समझाते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गेहूं नहीं खरीदे जाने पर किसानों में आक्रोश है। बुधवार को गुस्साए किसानों ने महावीर चौक पर पहुंचकर विरोध किया। इस दौरान किसान वहीं पर धरना देकर बैठ गए। इसके बाद किसानों ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी करके जाम लगा दिया। किसान गेहूं की तोल कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को गेहूं खरीद का आखिरी दिन होने पर किसानों ने नवीन मंडी के गेहूं क्रय केंद्र पर जाकर हंगामा किया था। किसानों ने तोल भी बंद करा दी थी। वहीं सूचना मिलने पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों के नाम नोट कराकर उनके गेहूं को खरीदने का आश्वासन देकर शांत किया था। लेकिन केंद्र पर निर्धारित गेहूं की खरीद होने पर कई किसानों का गेहूं नहीं खरीदा गया था। इन्हीं किसानों ने बुधवार को शहर के महावीर चौक पर धरना दिया और गेहूं तुलवाने की मांग की है। वहीं मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें