मिर्च के दाम बढ़ने से किसानों के खिले चेहरे
मुजफ्फरनगर। सब्जी मंडी में हरी मिर्च के दाम बढ़ने से मिर्च की खेती कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। सब्जी मंडी में मिर्च थोक के दाम में 25 रुपये किलो तक बिक रही है, जबकि एक महीने पहले मिर्च सात से दस रुपये किलो बिक रही थी।
मिर्च एक तरह से खरीफ की नकद फसल है। किसानों की आय दोगुना करने का भी एक साधन है। इसके लिए बालयुक्त मिट्टी अधिक उपयुक्त मानी जाती है। जनपद में सिखेड़ा, बेहडा आस्सा, चितौड़ा, कवाल, खतौली, गंगधाड़ी, बुआडा खुर्द, भोपा आदि गांव में बड़े पैमाने पर मिर्च की खेती होती है। छोटे किसान भी इस समय हर सप्ताह सात से आठ क्विंटल मिर्च का उत्पादन कर हर सप्ताह 20 हजार रुपये तक कमा रहे हैं।
क्या कहते हैं किसान
सिखेड़ा गांव के किसान पिंटू ने बताया कि फरवरी के महीने में चार बीघे के खेत में मिर्च लगाई थी। पहली बार तुड़ाई अप्रैल महीने में हुई थी। उस समय मिर्च का भाव दस रुपये किलो था, जबकि अब मिर्च का मंडी भाव 25 से 30 रुपये प्रति किलो है।
- किसान राहुल ने बताया कि ट्रेंच विधि से ईंख बोने के बाद उसमें मिर्च की खेती कर रहे हैं, जिससे दोहरा लाभ हो रहा है। मिर्च की खेती इस समय फायदे का सौदा साबित हो रही है। अब तक चार बार तोड़ हो चुकी है।
-
- किसान सुशील का कहना है कि नौ बीघे में मिर्च लगाई हुई है। पंद्रह दिन में मिर्च की एक तोड़ में बीस से 25 क्विंटल मिर्च उतर जाती है। मिर्च ने किसानों को आर्थिक मंदी से उबार दिया है।
किसान राहुल- फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसान सुशील- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मिर्च तोड़ता किसान हर्ष- फोटो : MUZAFFARNAGAR