फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद खरीदने के पैसे नहीं, सोना कहां से खरीदेंगे किसान : टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को बयान में उलझाती है। किसानों के पास खाद खरीदने के पैसे नहीं, सोना कहां से खरीद लेंगे। सरकार को पांच बराती का नियम भी बनाना चाहिए।
विज्ञापन

जानसठ ब्लॉक के पुट्टी इब्राहिमपुर में किसानों की पंचायत में टिकैत ने कहा कि किसानों को खर्च बचाना होगा। वधू पक्ष की ओर भी सभी को ध्यान देना चाहिए। शादियों में खाने की बचत करनी होगी। फलों की बर्बादी की जाती है।
सरकार किसान को मजदूर बनाना चाहती है। बिहार में मंडियां बंद हो गई। अब वहां कोई आंदोलन वहां कोई नहीं करता। किसान अगर जमीन बेचेगा तो वह कमजोर हो जाएगा। वर्तमान में जमीन सिर्फ व्यापारी ही खरीद सकता है। खेत कभी नुकसान नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी, हेमेंद्र सिंह, अनुज कुमार, नवीन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें