फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रदूषण, चकबंदी व स्मार्ट मीटर मसले पर किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में आयोजित किसान दिवस में बैठे किसान : संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। किसान दिवस में प्रदूषण, चकबंदी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे की गूंज रही। किसानों ने उर्जा निगम के खिलाफ हंगामा किया। एलान किया कि अगर प्रशासन प्रदूषण रोकने में नाकाम रहा तो प्रतिबंधित आरडीएफ के वाहन रोक दिए जाएंगे। अधिकारी बार-बार आश्वासन देते हैं लेकिन किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभा कक्ष में एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस की शिकायतों के निस्तारण की जानकारी दी गई। स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा हुआ। उर्जा निगम के अधिकारी ने मीटर को ठीक बताया तो विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी मुख्य मंच के सामने आकर हंगामा करने लगे। अधिकारियों पर खराब व्यवहार करने का भी आरोप लगाया।
भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि आरडीएफ जलाया जा रहा है, जबकि प्रदूषण विभाग कोल्हुओं को बिना किसी ठोस वजह के सील कर देता है। प्रदूषण विभाग की कार्यवाही की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

किसान नेता अक्षु त्यागी ने कहा कि समस्याओं का गुणवत्ता पूर्ण समाधान नहीं किया जाता। अधिकारी किसान दिवस को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। किसान उम्मीद के साथ पहुंचते हैं लेकिन अधिकारियों के रवैये के कारण निराश लौटना पड़ता है।
किसान सुमित कुमार, हेमेंद्र सिंह ने पुरबालियान की चकबंदी प्रक्रिया पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसान परेशान घूम रहे हैं। एडीएम प्रशासन ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्युत कनेक्शन की पूरी फीस लेने के बाद उसी ट्रासंफार्मर मिलता है। ऐसा नियम होना चाहिए, जिससे फीस कम की जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सड़कों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए।
खंड विकास अधिकारियों को तालाबों को अच्छी प्रकार से सफाई कराने और शिकायतों का समय से निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया गया। उप निदेशक कृषि प्रमोद कुमार सिरोही ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें