फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हाईवे पर दो सड़क हादसों में दो महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। नेशनल हाईवे पर दो अलग-अलग हादसों में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में उपचार दिलाया गया। हादसे के दौरान नेशनल हाईवे का यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को सड़क से हटवा कर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

कोहरा छाने के दौरान सड़क हादसे बढ़ गए हैं। नेशनल हाईवे चीतल कट के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में साइड मार दी। हादसे में बाइक पर सवार मेरठ के कंकरखेड़ा के मोहल्ला अशोक पुरी निवासी महिला नीता घायल हो गई। घायल को नजदीकी अस्पताल सेंट फ्रांसिस में उपचार दिलाया गया। वह मेरठ से मुजफ्फरनगर अपने दामाद शिवम के साथ जा रही थी। रास्ते में हादसा हो गया। बाइक से गिर कर महिला घायल हुई थी।
वहीं दूसरी ओर नेशनल हाईवे बाइपास पर गांव भैंसी के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में साइड मार दी। बाइक सवार मेरठ से गुरुकुल जा रहे थे। हादसे में भोपा के गांव माजरा निवासी बाइक चालक धर्मेंद्र उसकी पत्नी सुलेखा तथा पुत्र चेतन घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चेतन को सीएचसी में भर्ती कराया। जिसे रेफर किया गया। जबकि धर्मेंद्र की हालत नाजुक होने पर उसे पत्नी सुलेखा के साथ मेरठ भेजा गया।
विज्ञापन

हादसे के दौरान नेशनल हाईवे का यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को सड़क से हटवा कर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें