फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रजबहे में पानी कम आने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुरकाजी। क्षेत्र के रजबहे में पानी कम आने से गांव लखनौती, हरैंटी और सलेमपुर के दर्जनों किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फसलों की सिंचाई नहीं होने से फसलों को नुकसान हो रहा है।
उत्तराखंड के गांव मोहम्मदपुर जट व खेड़ाजट से होकर रजबहा क्षेत्र के गांव भूराहेड़ी से होकर मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहा है। रजबहे के कुलाबा नंबर 22 पर गांव लखनौती व हरैंटी और सलेमपुर के दर्जनों किसानों के खेत हैं। कुलाबे की नाली की ठोकर ज्यादा ऊंची होने के कारण रजबहे का पानी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है। किसान अरविंद राठी, वीर सिंह, वेदपाल, उपेंद्र राठी, भोपाल सिंह, बालेंद्र सिंह, जीत सिंह, रजनीश कुमार, जितेंद्र कुमार, अर्जुन सिंह का कहना है कि खेतों की सिंचाई नहीं होने से फसलों में कीड़े व अन्य रोग लगने लगे हैं। फसलों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि कई बार मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री पोर्टल पर शिकायत की जा चुकी है। जिलाधिकारी से समस्या का समाधान करवाने की मांग की है। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष मोनू प्रधान का कहना है कि अगर जल्द ही किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो कुलाबे की नाली की ठोकर को तोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें