फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अभी तक नहीं पकड़े गए दो महिलाओं सहित सात फरार हत्यारोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
- तहेरे भाई ने की थी सिर में डंडा मारकर बहन की हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। गांव तिलौरा के जंगल में पिछले माह होली के दिन देवता पूजन को लेकर हुई कहासुनी में तहेरे भाई ने सिर में डंडा मारकर चचेरी बहन की हत्या कर दी थी। मृतक के भाई ने दो महिलाओं सहित आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी तहेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अन्य दो महिलाओं सहित सात आरोपी अभी तक फरार चल रहे हैं।
पिछले माह 13 मार्च को होली के दिन गांव तिलौरा निवासी अविवाहित सलोनी (25) पुत्री रतन सिंह सुबह 9 बजे करीब अपनी मां अखलेश के साथ जंगल में देवताओं के पूजन के लिए गई थी। इस दौरान अपने खेतों में काम कर रहा तहेरा भाई हरेंद्र उर्फ साधु पुत्र निर्मल सिंह वहां पहुंचा।
विज्ञापन

तहेरे भाई ने सलोनी को अपने देवता बताकर पूजन करने से रोका, जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद गुस्साए तहेरे भाई हरेंद्र उर्फ साधु ने सलोनी के सिर में डंडा मार दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सलोनी के भाई गौरव कुमार ने हरेंद्र, कृष्णवीर, सौरभ, निर्मल, जिले सिंह, सुक्खे, महिला नीरज व ओमवीरी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी तहेरे भाई हरेंद्र को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाकी नामजद आरोपी फरार चल रहे हैं। सीओ यतेंद्र नागर का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें