फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान और श्रमिक भी खेतों में काम करने नहीं गए

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान और श्रमिक भी खेतों में काम करने नहीं गए
विज्ञापन

जानसठ। जनता कर्फ्यू को लेकर किसानों और मजदूरों ने भी अपने कामकाज बंद कर दिए। किसान व मजदूर खेत खलियान में काम करने नहीं पहुंचे। वे भी अपने घरों में ही परिवार के साथ मौजूद रहे। गन्ने की छिलाई भी बंद रही। किसान गन्ना केंद्रों पर अपना गन्ना तक डालने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

रविवार को जनता कर्फ्यू को लेकर किसानों ने शनिवार को ही अपने खेतों के कामकाज को पूरा कर लिया था। सब्जी उगाने वाले किसानों ने भी शनिवार को सब्जियां नहीं तोड़ी थी। किसान व मजदूर खेत खलियानों में काम नहीं करने नहीं गए। किसान राजेंद्र कुमार, मूलचंद, सतीश, प्रदीप, संदीप, दीपचंद आदि का कहना था कि कोरोना वायरस एक महामारी है। इस महामारी से लड़ने के लिए वे देश की जनता के साथ हैं। अगर वे अपने खेतों में एक दिन काम नहीं करेंगे तो इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें