फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा : बालियान

Mon, 24 Jun 2019 12:09 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
आत्महत्या करने वाले किसान के घर पहुंचे डॉ. संजीव बालियान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि गांव सोंहजनी तगान में किसान की मौत के मामले में जो भी बैंक अधिकारी तथा दलाल जिम्मेदार होंगे उनके खिलाफ  मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री रविवार को गांव में मृतक किसान धन प्रकाश त्यागी के घर पर पहुंचे। मंत्री ने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों तथा ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि कुछ बैंक अधिकारियों और दलालों का नेटवर्क है, जो भोले भाले किसानों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी कर रहा है। धन प्रकाश त्यागी भी ऐसे ही गिरोह का शिकार हुए थे।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि परिजनों की ओर से ऐसे बैंक अधिकारियों तथा दलालों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जो भी दोषी होगा उसको सजा दिलाई जाएगी। मंत्री के साथ बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक भी रहे। मंत्री ने मृतक परिवार को सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया। बता दें कि गांव सोंहजनी तगान निवासी धन प्रकाश त्यागी पुत्र काले राम ने बैंक अधिकारियों तथा तहसील के अधिकारियों से परेशान होकर 15 जून को कीटनाशक पी लिया था। किसान को गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां 20 जून को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

21 जून को गांव में ग्रामीणों ने घर के बाहर शव रखकर धरना प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों ने बैंक अधिकारियों तथा तहसील अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। ग्रामीणों का कहना था कि उत्पीड़न करने के कारण ही किसान धन प्रकाश त्यागी ने कीटनाशक दवाई पी ली। मौके पर पहुंचे एडीएम अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसपी सिटी सतपाल सिंह अंतिल ने परिजनों तथा ग्रामीणों को जांच कर दोषियों के खिलाफ  कार्रवाई का आश्वासन दिया था, तब कहीं जाकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें