बुढ़ाना में सहायक कमांडेंट की परीक्षा पास करने पर मिठाई खिलाते माता-पिता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसान के बेटे शुभम ने नाम रोशन किया
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। तहसील क्षेत्र के गांव डूंगर निवासी किसान के बेटे शुभम मलिक ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सहायक कमांडेंट की परीक्षा पास की। परीक्षा पास करने से युवक के परिवार व गांव में खुशी का माहौल है।
गठवाला खाप के गांव डूंगर निवासी मेनपाल सिंह गांव में खेती करता है। ग्रामीण किसान के बेटे शुभम मलिक ने संघ लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सहायक कमांडेंट पद हेतु परीक्षा दी थी। यह परीक्षा 18 अगस्त 2019 को हुई थी। इस परीक्षा में शुभम मलिक ने 264 में से 164 वीं रैंक प्राप्त की। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद रिजल्ट देखकर शुभम मलिक व उसके परिवार में खुशियां छा गई। वह गांव के साधारण किसान का बेटा है। माता गृहिणी हैं। युवक के पिता व ग्रामीणों का कहना है कि सहायक कमांडेंट की परीक्षा पास करने से उसने अपने गांव व खाप का नाम रोशन किया है।