बुढ़ाना में कोतवाली में गौरया चिड़िया घर लगाने पहुंचे स्वंयसेवक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गौरेया के संरक्षण पर जोर दिया
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। डीएवी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के तहत गौरैया संरक्षण अभियान के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में चिड़ियों की कम होती संख्या पर चिंता व्यक्त की गई। शिविर में सभी वक्ताओं ने गौरैया के संरक्षण पर बल देते हुए उनसे होने वाले वाले पर्यावरण संतुलन का महत्व बताया।
डीएवी डिग्री कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय सेवायोजना कार्यक्रम के तहत गौरैया संरक्षण अभियान विषय पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ। इस मौके पर स्वयंसेवकों द्वारा कॉलेज में श्रमदान किया गया। गौरैया के लिए तैयार किए गए घरों को बुढ़ाना कोतवाली परिसर तथा नगर पंचायत कार्यालय परिसर में लगाया गया। कोतवाली में मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी नवीन कुमार गौतम ने स्वयंसेवकों के कार्य की प्रशंसा की। अधिशासी अधिकारी ओमगिरि ने भी स्वयंसेवकों के कार्य की प्रशंसा की। इस मौके पर आयोजित शिविर में कोमल, शुभांगी, शाहेबान, नैंसी वर्मा, नेहा, अमन, अंबुज, शुभम, लायबा, जुबेर और वसीम आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में अरविंद गर्ग, प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. संगीता चौधरी, शिखा कौशिक और शिवाजी राठी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।