फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या: डोल के विवाद में हो गया खूनखराबा, एक घंटे तक चलते रहे लाठी-डंडे और तमंचे

Mon, 26 May 2025 08:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Murder in Muzaffarnagar: भुम्मा गांव में दो पक्षों में काफी समय से डोल को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार रात दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। चार लोग घायल हो गए। हत्या में दिल्ली पुलिस के सिपाही समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
महकार सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीरापुर क्षेत्र के भुम्मा गांव में डोल को लेकर चले आ रहे विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। झगड़े के दौरान तमंचे से गोली मारकर किसान महकार सिंह (62) की हत्या कर दी गई। वहीं दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। हत्या में दिल्ली पुलिस के सिपाही समेत पांच आरोपियों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

रविवार देर रात महकार सिंह और सतपाल सिंह पक्ष कहासुनी के बाद आमने-सामने आ गए। एक घंटे तक गली में लाठी-डंडे चले। एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली लग जाने से महकार गंभीर घायल हो गया। परिजन घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई। सोनी व बलराम घायल हुए। 
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के सेवानिवृत्त फौजी जोनी और उसका पिता सतपाल घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वादी बलराम ने दिल्ली पुलिस के सिपाही शौकेंद्र, उसके भाई जोनी उर्फ योगेंद्र, पिता सतपाल, चाचा संतरपाल व चचेरे भाई सुनील के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि शौकेंद्र फरार चल रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें