फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खेत में कीटनाशक का स्प्रे करते समय किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी। गांव गढ़ी देशराज में किसान राजेश (45) की गन्ने के खेत में कीटनाशक का स्प्रे करते समय मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक है।
विज्ञापन

गढ़ी देशराज निवासी किसान राजेश अपने साथियों के साथ शनिवार देर शाम अपने गन्ने के खेत में कीटनाशक का स्प्रे कर रहा था। स्प्रे करते हुए उसे चक्कर आने लगा तो वह बाहर निकल आया, लेकिन बाहर निकलते ही वह गिर गया।
यह देखकर साथियों ने उसे पहले गांव में ही डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने उसे मुजफ्फरनगर ले जाने को कहा। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश के दो बेटे और एक बेटी है। बड़ी बेटी तनु 24 वर्ष और बेटा वैभव 22 वर्ष, अनुभव 10 वर्ष का है। वैभव प्राइवेट जॉब करता है। वहीं एक बेटा और बेटी दोनों पढ़ाई कर रहे हैं।
राजेश छोटा किसान था, उसके पास 5 बीघा जमीन है। बड़ा भाई सतपाल और प्रमोद हैं। राजेश सबसे छोटा था, उसकी मौत से परिवार में शोक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें