पुरकाजी। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों के प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने पर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दर्जनों भाकियू नेताओं के साथ भूराहेड़ी बॉर्डर पर कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। प्रदेश महासचिव जहीर फारूकी, ब्लॉक अध्यक्ष मोनू पंवार, शशि गुर्जर, इरशाद फरीदी, डाॅ. महावीर सिंह वर्मा, आजाद फरीदी, सुनील गुप्ता, दीपक माहेश्वरी मौजूद रहे।