फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे की भेंट चढ़ा किसान दिवस: किसान बैठक छोड़कर गए DM, बुलाने के लिए धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता

Wed, 19 Oct 2022 06:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में किसान दिवस हंगामे की भेंट चढ़ गया। इस दौरान हंगामा बढ़ता देख डीएम बैठक छोड़कर चल गए। फिर डीएम को बुलाने के लिए भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
किसानों की बैठक में हंगामा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में जिला पंचायत सभागार में किसान समाधान दिवस के दौरान जमकर हंगामा हुआ। भाकियू और भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान डीएम चंद्रभूषण सिंह किसान बैठक से उठकर चले गए।

विज्ञापन


डीएम के वापस बुलाने की मांग करते हुए भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डीएम को वापस आकर किसानों की समस्या सुननी चाहिए। इसके बाद एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और उप कृषि निदेशक आरपी चौधरी किसानों के बीच पहुंचे। जिला पंचायत सभागार में दोबारा किसान बैठक शुरू हुई, लेकिन किसानों ने डीएम को बैठक में बुलाने की मांग रखी।

यह भी पढ़ें: Meerut: किसान मेले का मंत्री संजीव बालियान ने किया उद्घाटन, 20 लाख के डॉग्स और 10 करोड़ का भैंसा बना आकर्षण
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि डीएम को किसानों की समस्याएं सुननी चाहिए। पहले सिर्फ भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं की बातें सुनी गई है। उनके संगठन को किसानों की समस्या रखने का अवसर प्रदान ही नहीं किया गया। देर शाम तक भाकियू कार्यकर्ता जिला पंचायत सभागार में बैठे हुए थे।

यह भी पढ़ें: Hastinapur: नाव हादसे के दूसरे दिन भी चला सर्च अभियान, डूबे व्यक्ति का शव पांच घंटे बाद गंगा से बरामद

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें