ट्रैक्टर रैली के दौरान राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
अपने आवास पर टिकैत ने कहा कि अगर कुछ लोग पंचायत ही करना चाहते हैं तो हमें सूचना दे सकते हैं, पंचायत बड़ी करने में सहयोग किया जाएगा। पंचायतों के जरिए कसबे ने दूर तक पहचान बनाई है। कस्बे का नाम आते ही लोगों को लगता है कि बड़ी पंचायत हुई होगी, लेकिन कुछ लोग कई बार हल्की पंचायत करते हैँ, जिससे कसबे की छवि खराब हो जाती है।
यह भी पढ़ें: Shamli: एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस पर बदसलूकी का आरोप
पंचायत को लेकर हो गया था विवाद
विधानसभा चुनाव से पहले जन कल्याण समिति की पंचायत में तब भाजपा के विधायक उमेश मलिक भी पहुंचे थे। उनकी गाड़ी पर कुछ लोगों ने काला तेल भी फेंक दिया था। समिति की यह पंचायत सुर्खियों में रही थी।
सरदार वीएम सिंह हुए शामिल
रविवार को हुई पंचायत में किसान नेता एवं पूर्व विधायक सरदार वीएम सिंह भी शामिल हुए हैं। यह पंचायत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में कराई गई थी।