संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। क्षेत्र के गांव तुल्हेड़ी में नरेश (55) ने जंगल में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों बताया कि किसी बात को लेकर नरेश की उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह परेशान था। पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा है।
नरेश का शुक्रवार को अपनी पत्नी ओमवती से शाम के समय किसी बात को लेकर कहासुनी व विवाद हो गया था। उसी समय वह घर से चला गया था। परिजन और ग्रामीण उसी समय से उसकी तलाश कर रहे थे। नरेश एक छोटी जोत के किसान थे। इससे ही अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।
शनिवार को उसका फंदा लगा शव गांव के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर शव को पेड़ से उतरवाया।
जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जांच अधिकारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह का कहना है कि नरेश का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद को गया था, जिस कारण उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।