एमजी पब्लिक स्कूल में लगी पेंटिंग प्रदर्शनी का अवलोकन करती शिक्षिकाएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। एमजी चेरिटेबल ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन समाजसेवी स्वर्गीय लाला हरबंस लाल गोयल की जयंती के उपलक्ष में एमजी पब्लिक स्कूल में इंटरस्कूल पेंटिंग्स कॉम्पिटिशन कराया गया। विभिन्न स्कूलों के काफी छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर विषयवार उत्कृष्ट चित्रकला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि यह प्रतियोगिता अलग-अलग विषय के लिए तीन ग्रुप में आयोजित कराई गई। ग्रुप-ए में कक्षा सात व आठ के छात्र छात्राओं ने ‘सुपर मॉम’, ग्रुप-बी में कक्षा नौ व दस के विद्यार्थियोें ने ‘इंडियन फॉल्क आर्ट’ और ग्रुप सी में कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों ने ‘पॉअर योर हार्ट ऑन पेपर’ विषय पर आधारित पेटिंग्स बनाई। इसमें प्रतिभाग करने वाले विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने घर से ही पेंटिंग्स बनाकर भिजवाई। इन पेंटिंग्स को विद्यालय में प्रदर्शित किया गया। निर्णायक भूमिका जैन कन्या डिग्री कॉलेज की के ड्राईंग एंड पेंटिंग्स विभाग की एसोसिएट्स प्रो. डा. वंदना वर्मा ने निभाई।
ग्रुप-ए मेें फरहान तनवीर मेपल्स एकेडमी प्रथम, ओजस्वी तायल दि एसडी पब्लिक स्कूल द्वितीय तथा नेहल वर्मा एसडी पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप-बी में तनुश्री दि एसडी पब्लिक स्कूल प्रथम, पल्लवी डीएस पब्लिक स्कूल द्वितीय तथा प्रियांशी कटारिया जीसी पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान पाया। ग्रुप-सी में वर्णिका जीडी गोयनका स्कूल प्रथम, शाजिया तनवीर मेपल्स एकेडमी द्वितीय और अनुश्री होली एंजिल्स कान्वेंट स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। डा. अनीता चौधरी व अन्य ड्राईंग टीचर का सहयोग रहा।